Kodular से ऐप बनाकर पैसे कैसे कमाए? - [SMSuggestion]

दोस्तों, आज हम बात करने वाले है Kodular की जहां आप जानेंगे की यह क्या है और इससे अपने ऐप बनाकर लोग पैसे कैसे कमा रहे हैं
Kodular क्या है? | इसमें अपना ऐप बनाकर पैसे कैसे कमाए? - SMSuggestion

इस वेबसाइट के बारे में बताने से पहले मै आपको ऐप बनाने के फायदे के बारे में बताना चाहूंगा।

जैसे जैसे भारत में स्मार्ट फोन चलाने वालो की संख्या बढ़ती जा रही है वैसे ही मोबाइल ऐप की मांग भी बढ़ती जा रही है, बहुत सारे लोग किसी वेबसाइट पर जा कर कॉन्टेंट ढूंढ़ना की अपेक्षा उस खास कॉन्टेंट की ऐप डाउनलोड करना पसंद करते हैं।

लोग हमेशा अपने समय बचाने के लिए अपने पसंद की टॉपिक का ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेते हैं।

Kodular क्या हैं?

Kodular एक ऐसी वेबसाइट है जहां से आप अलग अलग तरीके के ऐप बिना coding ज्ञान के बना सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर drag and drop system है जिसकी मदद से आप कम समय में एक बेहतर ऐप तैयार कर सकते हैं।

इस वेबसाइट का इस्तेमाल भारत के अलावा और भी बहुत सारे देशों में किया जा रहा हैं। Kodular की मदद से आज कई सारे लोग अपने बिजनेस के लिए कमाने का ऐप बना रहे हैै।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस वेबसाइट से ऐप बनाना पूरी तरह फ्री है, लेकिन ऐसे फ्री की सर्विस देने वाले सभी वेबसाइट के पीछे कोई ना कोई बिजनेस मॉडल छुपा होता है तो इस वेबसाइट का बिजनेस मॉडल कुछ इस प्रकार है कि यह आपको मुफ़्त में ऐप बनाने को तो देता है परंतु जब आप इस ऐप को publish करेंगे और उसे monetize करेंगे तो यह आपकी कमाई से छोटा सा हिस्सा ले लेगा।

पहले इस वेबसाइट का नाम Makeroid हुआ करता था जिसे बाद मेंं Kodular मेंं बदल दिया गया।

अभी के समय 3,50,000 से भी ज्यादा लोग इस वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस वेबसाइट के जरिए अभी तक 9,00,000 से भी ज्यादा ऐप बनाए जा चुके हैं। साथ ही अभी तक इसके जरिए बनाए ऐप को 15 मिलियन से भी ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।

Kodular में अपना ऐप कैसे बनाए?

इस वेबसाइट मे अपना ऐप बनाने के लिए सबसे पहले आपको नीचे दिए लिंक से इस वेबसाइट पर जाकर अपना एक नया अकाउंट बना लेना हैं।

👉  Kodular में अपना अकाउंट बनाने के लिए यहां क्लिक करे।

आप इसमें अपना नाम और ईमेल डाल कर नया अकाउंट बना सकते हैं। इसके अलावा आप गूगल या ट्वीटर से भी साइनअप कर सकते हैं।

अकाउंट बनाने के बाद इस वेबसाइट का dashboard आपके सामने खुल कर आ जाएगा।

आगे बढ़ने से पहले मै आपको बता दूं कि आपको इस वेबसाइट की मदद से ऐप बनाने के लिए एक कंप्यूटर या लैपटॉप की जरूरत पड़ेगी। इस वेबसाइट से आप मोबाइल पर अपने ऐप नहीं बना सकते हैं।

लेकिन यदि आप chrome browser इस्तेमाल करते है तो आप desktop mode पर करके छोटी एडिटिंग मोबाइल से कर सकते है अपने ऐप में। पूरा ऐप मोबाइल से बनाने में आपको बहुत सारी दिक्कतें आयेंगी।

आप पहली बार ऐप बना रहे है तो आपको create new project पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपके सामने एक नया विंडो खुल कर आ जाएगा। इसमें आपको तीन sections दिखेंगे।
Kodular में अपना ऐप कैसे बनाए? - SMSuggestion

#1. पहले बाएं ओर आपको वो सभी tools मिलेंगे जिसका इस्तेमाल करके आप एक ऐप बना सकते हैं।

#2. दूसरा आपको बीच में एक मोबाइल दिखेगा जिसमे आपको tools drag करके drop करना है ताकि आप अपनी ऐप को नया डिजाइन दे सके।

#3. तीसरा आपको दाएं ओर वो सभी tools दिखेंगे जिसे आपने अपने ऐप में इस्तेमाल कर लिया हैं। आप इसकी मदद से बाद में आसानी से अपने ऐप में बदलाव ला सकते हैं।

इसके अलावा आपको इस वेबसाइट में ऊपर की ओर तीन महत्वपूर्ण ऑप्शन मिलेंगे, जिसमे पहला होगा project का जिसकी मदद से आप नया प्रोजेक्ट बना सकते है या अपने प्रोजेक्ट को सेव करके रख सकते हैं।

दूसरा होगा test का जिसकी मदद से आप अपने बनाए ऐप को लाइव टेस्ट कर सकते है।

तीसरा होगा export का जिसकी मदद से आप अपने बनाए ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके बाद आपको ऊपर की दाएं ओर blocks का ऑप्शन दिखेगा जो कि आपके ऐप बनाने की प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण हैं।

यूं तो मै यही कह लू कि इस वेबसाइट में ऐप बनाने के लिए आपको सबसे ज्यादा समय blocks को सेट करने के लिए सीखने में ही लगेगा।

अब आप यह सोच रहे होंगे कि इसमें सीखना क्या होगा और कहां से सीखेंगे, तो मै आपको बता दूं कि आप यह फ्री में YouTube से सीख सकते हैं बस आपको जाकर सर्च करना है "how to make an app from kodular in hindi" इसके बाद आपके सामने बहुत से tutorial खुल कर आ जाएंगे।

अब आप सोच रहे होंगे कि इस वेबसाइट से क्या सिर्फ basic ऐप ही बनाए जा सकते हैं।

तो मै आपको बता दूं कि इस वेबसाइट से बहुत सारे advance ऐप भी बनाए गए है और आप भी बना सकते हैं।

इस वेबसाइट पर app design करने के लिए बहुत से उपलब्ध है जैसे कि user interface और layout डिजाइन करने के लिए आपको पूरी लिस्ट मिल जाती है अलग अलग अलग टूल्स की इसके अलावा आपको Media, Animation, Maps, Sensors, Social, Storage, Connectivity का भी इस्तेमाल करने के लिए टूल्स मील जाते हैं।

इसके साथ ही आपको इसमें किसी बाहरी extension का भी इस्तेमाल करने का tool मिल जाता हैं।

यदि आपके पास एक लैपटॉप या कंप्यूटर है और इसके साथ इंटरनेट कनेक्शन तो आपको अभी तक मैंने जितना बताया है उसमे आपका 0 investment लगेगा।

अब बात आती है कि आप अपने ऐप से पैसे कैसे कमाएंगे, तो चलिए आगे देखते हैं।

ऐप बनाकर पैसे कमाने के तरीके?

इस वेबसाइट मे आपको ऐप monetize करने के बहुत सारे तरीके मिल जाएंगे लेकिन इसके साथ ही मै आपको कुछ और तरीके भी बताऊंगा अपने ऐप से पैसे कमाने के।

सबसे पहले बात कर लेते है उन तरीकों की जो यह वेबसाइट आपको अपने ऐप को monetize करने के लिए देती हैं।

#1. आपको सबसे पहला तरीका मिलता है अपने ऐप को Google Playstore पर paid रखने का। आपने गूगल प्लेस्टोर पर कई बार देखा होगा कि कुछ ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको पैसे देने होते है, ऐसे ऐप paid app होते है लेकिन आप अपने ऐप को paid तभी रखें जब आपका ऐप unique हो या तो यूज़र को कुछ अलग premium value दे रही हो।

#2. दूसरा तरीका है आप अपने ऐप पर गूगल के ads लगा सकते है। यह एक प्रचलित तरीका है ऐप से पैसे बनाने का। आजकल अधिकतर ऐप ads दिखा कर ही पैसा बनाती है।

#3. तीसरा तरीका आपको फेसबुक की एड दिखा कर पैसे कमाने का मिलता हैं। आमतौर पर लोग गूगल के ads के बारे मे जानते है लेकिन यह कम ही लोगों को पता है कि फेसबुक की भी ads कंपनी है जो लोगों को उनके ऐप पर ads दिखाने के अच्छे पैसे देती हैं।

#4. चौथा तरीक़ा है अमेज़न की एड दिखा कर कमाने का। आप जरूर सोच रहे होंगे कि Amazon मे ad से पैसे कमाने का तरीका भी है तो मै आपको बता दूं कि Amazon US की affiliate वेबसाइट पर आपको ads से पैसे कमाने का अवसर मिलता है तो आप Amazon US Affiliate को आजमा सकते हैं।

#5. पांचवा तरीका है Adcolony, AppLovin, Leadbolt, StartApp और UnityAD के एड दिखा कर कमाने का। ये कुछ अतिरिक्त ad network है जो आपको ऐप पर एड लगाने के अच्छे पैसे देती हैं। आप सोच रहे होंगे कि गूगल की ads है तो ये क्यों तो इसका जवाब है कि कुछ ऐसे भी ऐप है जिसे गूगल एड्स बैन कर देती है तो उस तरह के ऐप पर इन कंपनी के ads लगाए जा सकते हैं।

#6. छठा तरीका है Pollfish जो कि सर्वे कम्पनी है उनका सर्वे पूरा करवा कर पैसे कमाने का। इसमें आपको सोचना हैं कि कैसे आप अपने यूजर्स के 5 से 10 मिनट इन सर्वे को पूरा करवाने में ले सकते हैं। इस तरह के survey वाले network आमतौर पर पैसे कमाने वाले ऐप पर ही ज्यादा काम करते हैं।

#7. सातवां तरीका है किसी बाहरी extension की मदद से किसी और कंपनी का एड दिखा कर कमाने का। यदि आप रिसर्च करने में माहिर है तो आप कोई ऐसा तरीका या नेटवर्क ढूंढ कर निकाल सकते है जिससे ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाए जा सके और फिर उसे extension की मदद से अपने ऐप मे इस्तेमाल कर सकते हैं।

आगे बढ़ने से पहले मै आपको बता दू कि आपको अपनी ऐप Google Playstore पर डालने के लिए सिर्फ एक बार छोटी सी investment करनी होगी।

अब मै इन सब तरीको से हट कर अपने बनाए ऐप से पैसे बनाने का तरीका बताने वाला हूं।

#1. इसमें सबसे पहला तरीका है Affiliate से कमाने का, इसमें आपको किसी और व्यक्ति या कंपनी के समान को बिकवाना होता है और आपको इसके कुछ कमिशन मिलते हैं।

आप कोई discount offer का ऐप बना सकते है या फिर कोई ऐसा ऐप जिससे किसी खास वर्ग के लोगों को ऑनलाइन खरीदारी करने में आसानी हो जाए और आप इसमें affiliate link लगा सकते है, जब भी कोई आपके इस ऐप की मदद से कोई सामान खरीदेगा तो आपको इसके कुछ कमीशन मिलेंगे।

आपको Amazon, Flipkart इत्यादि कई कंपनी के affiliate program मिल जायेंगे। इसके अलावा आप cuelinks और inrdeals जैसे affiliate platform का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

#2. इसमें दूसरा तरीका आता है किसी और के लिए ऐप बनाकर, क्योंकि बहुत सारे ऐसे लोग है जिन्हें यह सब नहीं पता तो आप उनके लिए भी ऐप बना सकते हैं और इसके बदले में आप उनसे कुछ पैसे चार्ज कर सकते हैं। 

इसके लिए आप ऐप से संबंधित facebook groups join कर सकते है क्योंकि वहां बहुत से लोग अपने लिए कोई ना कोई ऐप बनवाना चाहते हैं तो आप उनकी समस्या का समाधान बन सकते हैं।

#3. तीसरा तरीका उन लोगो के लिए है जो अपना स्वयं का कोई  समान व कोर्स बेचना चाहते है, आप अपने सामान या कोर्स के लिए एक ऐप बना सकते है और इसमें उस सामान या कोर्स के कुछ पैसे चार्ज कर सकते हैं।

यदि आप इसमें एक बड़ा अवसर देखो तो आप youtubers को contact कर सकते हो क्योंकि ऐसे बहुत से youtubers है जो धीरे धीरे सफलता की ओर बढ़ रहे है आप उनको कोई बिजनेस आइडिया दे सकते हो और उनसे ऐप बनाने की बात कहे सकते हो, इसके लिए बहुत से लोग मना कर देंगे लेकिन कुछ लोग हां जरूर बोल देंगे

इसी के साथ ऐप से पैसे कमाने के तरीके की बात खतम होती हैं लेकिन कुछ ऐसी भी बाते है जो आपको समझना जरूरी है तो वह मैने नीचे साझा की हैं।

अब आप जरूर अपने ऐप बनाकर ज्यादा पैसे कमाने के बारे में सोच रहे होंगे तो मै आपको बता दू की यह सम्भव है, यदि आप कुछ अलग और यूनिक ऐप बनाते है तो।

इसके लिए आपको इस दुनिया की अलग अलग Problems को दुढ़ना होगा और देखना होगा कि क्या आप इसका समाधान अपने ऐप से निकाल सकते हैं।

आपको इसके लिए बहुत शांती से सोचना पड़ेगा और नए नए ideas अपने दिमाग में लाने होंगे।

निष्कर्ष
मुझे आशा है कि आपको यह पता चल गया होगा कि आप भी बिना पैसे लगाए ही अपने ऐप बना सकते है और अपनी कमाई भी कर सकते हैं। अब आपको यह भी पता चल गया होगा कि कैसे आप बिना coding किए एक app creator बन सकते हैं।

यदि आपको कोई सवाल पूछना है तो आप कॉमेंट में पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़े -
Online Shopping से पैसे कैसे कमाए 

साथ ही आप bell icon को दबा कर हमारे ब्लॉग को subscribe कर ले ताकि आप नए पोस्ट की notification पाने से चूक न जाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.