Article लिखकर पैसे कैसे कमाए? | PaidForArticles

दोस्तों, भारत में प्राय लोग ऑनलाइन पैसा कमाने के तरीके ढूंढ़ते रहते हैं। तो आज मै इसी समस्या का एक छोटा सा समाधान लेकर आया हूं कि कैसे आप Article लिखकर पैसे कमा सकते हैं
Article लिखकर पैसे कैसे कमाए? | PaidForArticles - SMSuggestion

आज इस पोस्ट के माध्यम से मै आपको एक वेबसाइट जिसका नाम PaidForArticles है उसके बारे में बताने वाला हूं।

PaidForArticles क्या है?

यह एक ऐसा वेबसाइट है जहां आप आर्टिकल लिखकर कुछ पैसे कमा सकते हैं।

इसके अलावा आप इस वेबसाइट पर दूसरो के द्वारा लिखे आर्टिकल को भी पढ़ सकते हैं।

यह वेबसाइट लगभग एक साल पुरानी है और इससे जुरकर बहुत सारे लोग पैसे भी कमा रहे हैं।

अच्छी बात यह है कि इसपर आर्टिकल लिखने के लिए आपको कोई expert होने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ टॉपिक चुनने है और उसपर आर्टिकल लिखने हैं।

ये सब करने के लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट में अपना एक अकाउंट बनाना होगा, तो चलिए जानते है।

इस वेबसाइट में अपना अकाउंट कैसे बनाए?

अपना अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको नीचे दिए लिंक से इस वेबसाइट पर चले जाना है।


उसके बाद आपको ऊपर की ओर register का option देखने को मिलेगा, आपको इसपर क्लिक करना है। अब आपको दो विकल्प मिलेंगे register करने के।

जिसमे पहला तरीका है अपना नाम और ईमेल डालकर, इसमें आपको एक unique username भी डालना है और एक password भी।

दूसरा तरीका है अपने google account से रजिस्टर करने का।

आपको इन दोनों विकल्प में से किसी एक से रजिस्टर कर लेना है।

उसके बाद आपको एक verification email आएगी तो आपको अपने अकाउंट को verify कर लेना हैं।

इसके बाद आपको अपने अकाउंट में login कर लेना हैं।

अब आपको settings में जाना है उसके बाद अपना एक profile photo लगा लेना है, biography में अपने विषय में लिख लेना हैं और उसके बाद सबसे महत्वपूर्ण आपको एक withdrawl account को set कर लेना है और submit पर क्लिक कर देना हैं।

आप चाहे तो इसमें अपने social media अकाउंट को भी connect कर सकते हैं।

अब आप इस वेबसाइट पर आर्टिकल लिखने के लिए तैयार हैं।

PaidForArticle में अपना आर्टिकल कैसे लिखे?

आर्टिकल लिखने के लिए सबसे पहले आपको "Add Article" पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आर्टिकल लिखने का interface खुल कर आ जाएगा।

इसमें आपको सबसे अपने आर्टिकल का "Title" लिखना हैं।
इसके बाद आपको अपने आर्टिकल की "Category" चुन लेनी हैं।

इसके बाद आपको अपने आर्टिकल की छोटी सी Summary लिख देनी हैं।

इसके बाद आपको अपनी आर्टिकल लिख देनी है जो कि 500 से 2000 शब्दों की होनी चाहिए।

आपको अपने आर्टिकल में एक इमेज तो लगाना ही है लेकिन आप अपने आर्टिकल के बीच में भी इमेज लगा सकते हैं। 

आप अपने आर्टिकल में शब्दों की "font" "Paragraph" "size" बदल सकते है, और किसी प्रसिद्ध वेबसाइट की लिंक भी दे सकते हैं।

उसके बाद आपको एक छोटी सी message लिखनी है जो कि reviwer के लिए होगा।

इसके बाद आपको "Submit" पर क्लिक करना है।

अब आपकी आर्टिकल review के लिए जाएगी और आपकी आर्टिकल approval के बाद इस वेबसाइट पर दिखाई जाएगी।

अब मै आपको इस वेबसाइट की ओर से दिए गए कुछ निर्देशों के बारे में बता देता हूं तो इसे ध्यान से पढे।

#1. पहली निर्देश के अनुसार आपको आर्टिकल की "title" को attractive बनाना है, इसके लिए आप (How To, Top 10, What is) जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

#2. दूसरा निर्देश आपको आर्टिकल की size के विषय में दी गई है जो कि आपको 500 से 2000 शब्दों की लिखनी है।

#3. तीसरा निर्देश बहुत ही महतत्वपूर्ण है जो कि इस प्रकार है, आप यदि कोई ऐसी आर्टिकल लिखते है जिसपर इनकी टीम को लगता है कि यह सही नहीं है या झूट है तो आपको इनकी टीम को "source link" देना होगा जहां से आपने यह बात पढ़ी या सीखी हैं।

ऐसा किसी अफ़वाह को फैलने से रोकने के लिए किया गया है।

#4. आपकी लिखी गई आर्टिकल 100% unique होनी चाहिए इसका मतलब है कि आपकी आर्टिकल कहीं से कॉपी नहीं की गई होनी चाहिए आपको आपको इसे अपने तरीके से लिखना हैं।

#5. यदि आप आर्टिकल इंग्लिश में लिखते है तो आपको अपने देशी इंग्लिश में लिखनी है।

वैसे मै यही सुझाव दूंगा की आप अपनी आर्टिकल इंग्लिश में ही लिखे ताकि इसे ज्यादा लोग पढ़ सके। वैसे इस वेबसाइट पर हिंदी आर्टिकल भी है तो इसका मतलब साफ है कि यहां आप हिंदी आर्टिकल भी लिख सकते हैं।

#6. आपको यहां सही जानकारी लिखनी है।

आपको अपने आर्टिकल को दूसरो के साथ शेयर भी करना हैं।

इसके अलावा आप इस वेबसाइट में "Author's Guide" पर क्लिक करके और भी जानकारी पढ़ सकते हैं।

PaidForArticle में पैसे कैसे मिलेंगे और उसे आप कैसे निकाल सकते हैं?

इस वेबसाइट में आपको प्रत्येक 1000 view के  $3 से लेकर $6 तक मिल जाते हैं। लेकिन यदि हम भारत से आए 1000 view की बात करे तो आपको $4 मिलते हैं।

यदि आप कुछ अच्छा लिखते है और आपके आर्टिकल पर US, Canada जैसे देशों से 1000 view आते है तो आप $6 तक कमा सकते हैं।

अब बात आती है "hits" और "paid view hits" की, तो मै बता दू की "hits" आपको आपके आर्टिकल पर अाई सारे views बताती है लेकिन "paid view hits" वो views होते है जिसमे कोई व्यक्ति आपके आर्टिकल पर कुछ समय रुक कर इसे पढ़ता हैं।

ध्यान रहे कि आपको पैसे तभी मिलते है जब कोई आपके आर्टिकल को कुछ समय के लिए पढ़ता है ना कि सिर्फ इसे खोल कर बंद कर देता हैं।

अब बात करे इस वेबसाइट से अपने पैसे निकालने की तो आप इससे अपने पैसे Paytm, PayPal, Skrill में निकाल सकते हैं।

आप दो डॉलर($2) होने पर अपने पैसे Paytm में निकाल सकते है और तीन डॉलर($3) होने पर PayPal या Skrill में निकाल सकते हैं।

आप इसमें दूसरो को refer करके भी कमाई कर सकते हैं।

कुछ online tools जिसके इस्तेमाल से आप अच्छी आर्टिकल लिख सकते हैं।

ज्यादा views लाने के लिए मै यही सुझाव दूंगा की आप अपने आर्टिकल लिखने से पहले कुछ keyword research भी कर ले ताकि आपकी आर्टिकल गूगल में ऊपर दिख सके।

मै आपको बता दूं कि वो शब्द होते है जिसे लोग गूगल या किसी और search engine में सर्च करते है, आप इसके लिए ubersuggest और keywordtools.io का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी तरह फ्री तो नहीं है लेकिन जितना भी यह फ्री में देते है वह सही हैं।

इसके अलावा आप "Google Trend" का भी इस्तेमाल कर सकते है ताकि आप दुनिया में चल रही नई trend के बारे में जान सकते हैं।

साथ ही आप "Grammarly" का इस्तेमाल कर सकते है जो कि आपको अपने आर्टिकल की grammar सही करने में मदद करेगा। लेकिन यह कंप्यूटर के लिए उपलब्ध है लेकिन आप अपने मोबाइल में इसे desktop version में इस्तेमाल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

मुझे आशा है कि आपको इस वेबसाइट के विषय में जानकर बहुत अच्छा लगा होगा। साथ ही मुझे उम्मीद है कि आप इसपर मेहनत जरूर करेंगे। यदि आप इसपर लगातार नई नई आर्टिकल लिखते है तो इससे आपकी "Writing skill" भी और ज्यादा अच्छी हो जाएगी।

यदि आपको ऐसे ही और जानकारी चाहिए तो दाएं ओर दिए घंटे को दबा कर हमे subscribe जरूर कर ले।

साथ ही हमे telegram पर follow जरूर करे।

यह भी पढ़े -


2 टिप्‍पणियां:

Mohan Kumarने कहा…

Good to read your article.
https://darbhangastory.blogspot.com/?m=1

Diamond Bharatने कहा…
इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

Blogger द्वारा संचालित.