दूसरो की success stories से अपनी सफलता की राहे ढूंढे | JoshTalk YouTube channel

दूसरो की success stories से अपनी सफलता की राहे ढूंढे | JoshTalk YouTube channel

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका SMSuggestion में।

हम सभी जानते है कि internet की quality बढ़ने और इसके सस्ते होने के बाद कई सारे लोगों के लिए YouTube एक बहुत फायदमंद platform साबित हुआ है।

तो आज मै आपको एक ऐसे YouTube channel के बारे मे बताने जा रहा हूं जहां आप दूसरो कि success stories को सुनकर अपनी सफलता की मंजिल को तय कर सकते हैं।

कौन सी है यह YouTube channel और इसपर आपको क्या क्या देखने को मिलेगा ताकि आप इससे सीख सके?

इस YouTube Channel का नाम JoshTalk है। यह channel नौ अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है जिसमें हिंदी, अंग्रेजी,मलयालम,मराठी, बांग्ला, तमिल, पंजाबी, गुजराती, तेलगु शामिल हैं।

अब मै आपको बता दूं कि आपको इस channel पर अलग-अलग क्षेत्रो के successful लोगों के द्वारा उनके जीवन की कहानियां और success पाने के लिए उठाए कदम को video के माध्यम से जानने का मौका मिलेगा। 

नीचे मैंने इस channel पर मौजूद कुछ categories को list करने की कोशिश की है आप इसे पढ़ सकते हैं।

Businessmen के सफलता की कहनियां
Students की सफलता
Bollywood की सफल कहानियां - BollywoodTalk
Career में सफलता पाने की प्रेरणदायक कहानियां - CareerTalk
English सीखने के सफल तरीके
UPSC में सफलता की कहानियां
नारी प्रेरणा की कहानियां - WomenTalk
Army में सफलता की कहानियां - ArmyTalk

और भी बहुत कुछ।
successful लोगों के द्वारा उनके जीवन की कहानियां- JoshTalk

इस चैनल पर आपको YouTube के कुछ चहेते सितारों के भी जीवन की कहानियां सुनने को मिल जाएगी। जैसे कि
अमरेश भारती - Mahatmaji Technical
राहुल भटनागर - Rahul Bhatnagar
मोहम्मद काशिफ़ - Dear Sir
RJ अभिनव - RJ Abhinav
भूपेन्द्र सिंह राठौड़ - Coach BSR

आगे बढ़ने से पहले मै आपको बता दू की इनकी एक और चैनल है जिसका नाम JoshKosh है।

क्या है JoshKosh YouTube Channel?

यूं तो JoshKosh चैनल जोशTalk का ही एक हिस्सा है लेकिन यहां आपको अलग-अलग नौकरी(Job) पाने की जानकारी, Business की शुरुआत करने और उसे बड़ा बनाने की जानकारी, Career में बड़ा मुकाम हासिल करने की जानकारी मिलती हैं।

आप इस चैनल के माध्यम से अपने लिए एक अच्छी career या business का चुनाव कर सकते हैं।


इन channels की मदद से अपने जीवन को नई ऊंचाई पर कैसे पहुंचाए?

अभी तक मैंने आपको इन channels के बारे में बताया है लेकिन अब मै आपको बताने जा रहा हूं कि आप इन channels के माध्यम से आप नए मुकाम को कैसे हासिल सकते हैं।

#1. आप successful लोगो को सुनकर अपने लिए एक अच्छे career का चुनाव कर सकते हैं।

#2. आप उन लोगो के द्वारा किए गए गलतियों से सीख कर अपने जीवन में उन्हीं गलतियों को दोहराने से बच सकते हैं।

#3. आप अपने field से सम्बंधित लोगो को सुनकर अपने जीवन में जल्द ही सफलता पा सकते हैं।

अब मै आपसे कुछ tips share करना चाहूंगा ताकि आप भी अपने जीवन में बदलाव ला सके

• आप सफल लोगो से सीखी बातो को एक डायरी में लिख सकते है ताकि आप जब भी उसे देखे तो आपको कुछ सीख मिले और आप inspire हो सके।

• आप उसी डायरी में अपने dreams और goals को लिख सकते है ताकि आप अपने goal पर निरंतर काम कर सकते हैं।

• ध्यान रहे कि आप सफल लोगो की गलतियां, चुनौतियां और उसमे जीत पाने के तरीके को लिखना नहीं भूले क्योंकि समय आने पर आपको याद नहीं रहेगी की आपने कौनसी video में same चुनौती के बारे में जाना था।

• आप सीखी गई बातो को अपने जीवन में लागू जरूर करें।


निष्कर्ष
आशा करता हूं कि आपको यह blog post जरूर पसंद आई होगी और आपने बहुत कुछ सीखा भी होगा। अगर आप हमशे जुड़े रहना चाहते है तो हमे telegram और फेसबुक पर जरूर follow करे।


दोस्तों, हम से telegram पर जरूर जुड़े क्योंकि मै बहुत जल्द वहां आपको जोश टॉक से सीख कर और अपनी blog/YouTube शुरू करके पैसे कमाने का तरीका बताने वाला हूं।

JoshTalk English

JoshTalk Hindi










कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.